बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज
चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे के बृहस्पतिवार रात कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि बैरिकेडिंग तोड़ने, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने, हथियार लहराकर भय फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं। एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर 25 जून को बड़ी संख्या में निहंग सिखों के कर्णप्रयाग पहुंचने की अपील की गई थी। इसके मद्देनजर कुल्हाल बैरियर पर पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी की तैनाती की गई थी। पुलिस ने जत्थे से बिना हथियार और छोटे-छोटे समूहों में यात्रा करने का अनुरोध किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। Dehradun:पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई गई सुरक्षा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 18:40 IST
बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraCase #UttarakhandNews #Chamoli #Rudraprayag #NihangSikhDispute #NihangDehradunMarch #AgenciesOfficials #SubahSamachar
