Kangra News: चैतड़ू डाकघर में सेंधमारी, ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत चैतड़ू स्थित डाकघर में सेंधमारी का मामला सामने आया है। चोरों ने डाकघर के मुख्य दरवाजे और भीतर रखी अलमारी के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना के संबंध में चैतड़ू डाकघर के पोस्टमैन हरीश कुमार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।शिकायत के अनुसार शुक्रवार रात डाकघर बंद था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह डाकघर पहुंचने पर घटना का पता चला। अंदर रखी अलमारी को भी खंगाला गया था। हालांकि, अभी तक चोरी हुए सामान या नकदी के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।डीएसपी कांगड़ा मनोज धीमान ने बताया कि गगल पुलिस थाना की टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 01:10 IST
Kangra News: चैतड़ू डाकघर में सेंधमारी, ताले तोड़कर चोरी का प्रयास #Break-inAtChaitruPostOffice;AttemptedTheftByBreakingLocks. #SubahSamachar
