Ambala News: घर से पीतल की टोटियों व नकदी चोरी
अंबाला सिटी। कांशी नगर में लगातार दो दिनों तक चोरों ने एक ही घर को निशाना बनाया। चोरों ने न सिर्फ घर में घुसकर पीतल की टोटियां और कीमती आभूषण चोरी किए, बल्कि आराम से 25 मिनट तक पूरे घर की अलमारियों को खंगाला। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कांशी नगर निवासी पीड़ित दीपक ने मॉडल टाउन पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि चोरों ने उनके घर में दो बार सेंधमारी की। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर पहली बार 1 जुलाई को सुबह करीब 11:46 बजे घर में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने घर में रखे पीतल के बर्तन व बाथरूमों में लगी पीतल की टूंटियां चुराई। दूसरे दिन फिर दोपहर करीब 3:51 बजे फिर से घर में दाखिल होकर लाखों के सोने चांंदी के आभूषण चुराए व 5 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 02:28 IST
Ambala News: घर से पीतल की टोटियों व नकदी चोरी #BrassTapsAndCashStolenFromTheHouse. #SubahSamachar
