BPSC 70th Result: बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, 2027 अभ्यर्थी चयनित
BPSC 70th Final Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस परिणाम के साथ हजारों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। यह परीक्षा पटना के 32 केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 20,034 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 20:02 IST
BPSC 70th Result: बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, 2027 अभ्यर्थी चयनित #GovernmentJobs #National #Bpsc70thResult #Bpsc #SubahSamachar
