हरियाणा में BPL परिवारों को अब सदस्यों के हिसाब से मिलेगा सरसों का तेल, जानें कितनी होगी कीमत

हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सरकारी राशन डिपो से अब परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। दो सदस्यों तक के परिवार को आधा लीटर, छह सदस्यों तक के परिवार को एक लीटर और छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इसी आधार पर विभाग ने अक्तूबर माह के लिए तेल का कोटा भी जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत दो सदस्यों तक के परिवार को आधा लीटर तेल के लिए 15 रुपये देने होंगे। छह सदस्यों तक के परिवार को एक लीटर तेल 30 रुपये में मिलेगा। वहीं, छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर तेल के लिए 45 रुपये देने होंगे। पहले प्रत्येक बीपीएल राशनकार्ड पर दो लीटर सरसों का तेल 100 रुपये में मिलता था। विभाग के अनुसार प्रदेश में 39,43,192 बीपीएल परिवार पंजीकृत हैं। पहले प्रत्येक राशनकार्ड पर दो लीटर तेल देने के हिसाब से प्रतिमाह 78,86,384 लीटर सरसों के तेल की जरूरत होती थी। अब विभाग ने अक्तूबर माह के लिए कुल 36,45,426 लीटर तेल का कोटा जारी किया है। यह पहले के मासिक आवंटन के मुकाबले करीब 54 प्रतिशत कम है। विभाग ने 20 से 25 अक्तूबर तक राशन डिपुओं पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जिलों में तेल का आवंटन राशनकार्डों की संख्या और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 15:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा में BPL परिवारों को अब सदस्यों के हिसाब से मिलेगा सरसों का तेल, जानें कितनी होगी कीमत #CityStates #Chandigarh-haryana #BplFamiliesInHaryanaWillNowGetMustardOilA #KnowThePrice. #हरियाणामेंBplपरिवारोंकोअबसदस्योंकेहिसाबसे #जानेंकितनीहोगीकीमत #CityAmp #States #Hisar #Karnal #Rohtak #Chandigarh-haryanahisarNewsInHindi #SubahSamachar