Delhi NCR News: 20 से 35 की उम्र में बढ़ रहे बीपी-शुगर और दिल के मरीज, ओपीडी में 20% युवा

संवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। 20–35 वर्ष के युवाओं में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जो बीमारियां पहले अधिक उम्र के लोगों तक सीमित मानी जाती थीं, अब वही समस्याएं कम उम्र में ही सामने आने लगी हैं। अस्पतालों और क्लीनिकों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज डॉ. संदीप के मुताबिक, ओपीडी में आने वाले मरीजों में 20 प्रतिशत युवा हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जंक फूड और तनाव बन रहे दुश्मनविशेषज्ञों का मानना है कि बदलती जीवनशैली इस संकट का मुख्य कारण है। घंटों लैपटॉप-मोबाइल के सामने बैठना, शारीरिक गतिविधियों से दूरी और जंक फूड का बढ़ता चलन युवाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी कर रहा है। एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार ने चेतावनी दी है कि काम का दबाव, अनियमित नींद और मानसिक तनाव सीधे दिल और शुगर लेवल पर असर डाल रहे हैं।बचाव के लिए अपनाएं ये आदतेंडॉक्टरों ने सलाह दी है कि गंभीर खतरों से बचने के लिए दिनचर्या में सुधार अनिवार्य है। रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। साथ ही, स्क्रीन टाइम घटाने और तनाव कम करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। समय रहते आदतों में बदलाव न करने पर भविष्य में जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: 20 से 35 की उम्र में बढ़ रहे बीपी-शुगर और दिल के मरीज, ओपीडी में 20% युवा #BP-sugarAndHeartPatientsAreIncreasingInTheAgeGroupOf20To35 #20%YouthInOPD #SubahSamachar