Australia Open: सेमीफाइनल में यामागुची की चुनौती पार नहीं कर सकीं पीवी सिंधू, खिताब का इंतजार बढ़ा
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शनिवार को ऑस्ट्रेलिया बैडमिंटन ओपन के सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची से सीधे गेम में पराजित हो गईं जिससे इस भारतीय खिलाड़ी का बीडब्ल्यूएफ खिताब का इंतजार बरकरार रहा। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सिंधू को तीसरी वरीयता मिली थी। उन्होंने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन 43 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची से 20-22, 12-21 से हार गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 12:22 IST
Australia Open: सेमीफाइनल में यामागुची की चुनौती पार नहीं कर सकीं पीवी सिंधू, खिताब का इंतजार बढ़ा #Badminton #International #PvSindhu #AustralianOpenBadminton #AkaneYamaguchi #SubahSamachar
