Bomb Threat in Delhi: बब्बर खालसा ने दी दिल्ली को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां हुईं अलर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम धमकी से जुड़ा एक ईमेल मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मिले इस धमकी भरे ईमेल में दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा दिल्ली मेट्रो, लाल किला, आईजीआई एयरपोर्ट और अंबाला जाने वाली ट्रेनों समेत कई स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई। ईमेल में एक प्रतिबंधित संगठन का नाम भी लिखा गया था। धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई और हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीम को परिसर में तैनात कर जांच शुरू की गई। दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ईमेल में अलग-अलग स्थानों पर विस्फोट की धमकी का उल्लेख किया गया था। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिकारियों के मुताबिक, प्रशासन की ओर से इसे अफवाह बताया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की सत्यता और इसके स्रोत की जांच कर रही हैं। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सामने आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूरे मामले में पुलिस की जांच और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। गृह मंत्री अमित शाह और अदालतों को लेकर भी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। वहीं पंजाब के जंडियाला गुरु समेत कई अन्य जगहों का भी जिक्र किया गया है। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ई-मेल और इसे भेजने वाले की पहचान की जारी है। 15 अगस्त के मौके पर पांच और जगहों को बम की धमकी भेजी गई है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत ऑफिस, डीएम दफ्तर, टर्मिनल 3 आईजीआई, एसडीएम दफ्तर दिल्ली कैंट भी शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 02:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bomb Threat in Delhi: बब्बर खालसा ने दी दिल्ली को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां हुईं अलर्ट #IndiaNews #National #DelhiBombThreat #DelhiHighCourtBombThreat #RedFortBombThreat #DelhiSecurityAlert #IndependenceDay2026 #15August #DelhiPolice #IgiAirportBombThreat #BombThreatEmail #DelhiHighCourt #SubahSamachar