स्पेशल रिपोर्ट: 'बॉर्डर 2' से 'दृश्यम 3' तक, 2026 में फ्रेंचाइजी बनी बॉलीवुड की नई ताकत? जानें एक्सपर्ट की राय

साल 2026 के करीब नौ महीने गुजर चुके हैं। इस साल रिलीज हुई कई सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वहीं कुछ फिल्में औसत रहीं और एक फिल्म फ्लॉप भी हुई। यानी फ्रेंचाइजी फिल्म होना सफलता की गारंटी नहीं है। लेकिन आंकड़े यह जरूर बताते हैं कि पुरानी पहचान फिल्म को शुरुआती बढ़त दे रही है। ऐसे में फिल्म निर्माताओं का भरोसा उन कहानियों और किरदारों पर बढ़ा है, जिन्हें दर्शक पहले से जानते हैं। पढ़िए इस साल रिलीज हुईफ्रेंचाइजी फिल्मों पर एक विस्तृत रिपोर्ट। 11 फिल्मों के आंकड़ों में क्या तस्वीर सामने आई 2026 में अब तक रिलीज हुई 11 प्रमुख सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों को देखें, तो पांच फिल्में हिट या उससे ऊपर रही हैं। दो फिल्मों को सेमी-हिट का दर्जा मिला। तीन फिल्में औसत रहीं। सिर्फ एक फिल्म फ्लॉप रही। इस लिस्ट में 'बॉर्डर 2', 'धुरंधर: द रिवेंज', 'धमाल 4', 'अवारापन 2' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। वहीं 'द केरल स्टोरी 2' और 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट प्रदर्शन किया। इसके उलट 'मर्दानी 3', 'पति पत्नी और वो दो' और 'कॉकटेल 2' औसत रहीं। वहीं'वध 2' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। यानी आंकड़ा एकतरफा नहीं है। लेकिन एक बात जरूर सामने आती है। सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों के पास दर्शकों का ध्यान खींचने का एक तैयार आधार है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 21:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्पेशल रिपोर्ट: 'बॉर्डर 2' से 'दृश्यम 3' तक, 2026 में फ्रेंचाइजी बनी बॉलीवुड की नई ताकत? जानें एक्सपर्ट की राय #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #2026BollywoodMovies #2026Movies #BollywoodMovies #BollywoodMovies2026 #SequelMovie #MoviesWithSequels #SubahSamachar