लखीमपुर खीरी: दो दिन से लापता युवक का शव नहर से बरामद, पिता बोले- मानसिक रूप से अस्वस्थ था बेटा

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ढखेरवा पुल के पास शारदा नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरेरी गांव निवासी सत्यप्रकाश (30 वर्ष) पुत्र कुबेर पुरी के रूप में हुई। वह दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह ढखेरवा चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने शारदा नहर में युवक का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता कुबेर पुरी ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखीमपुर खीरी: दो दिन से लापता युवक का शव नहर से बरामद, पिता बोले- मानसिक रूप से अस्वस्थ था बेटा #CityStates #LakhimpurKheri #ManDie #DeadBody #Canal #Police #SubahSamachar