बहादुरगढ़ के मांडोठी में सनसनी: सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या का केस दर्ज

मांडोठी क्षेत्र में सड़क किनारे एक कपड़े में लिपटा हुआ करीब 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द कर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिनाख्त के लिए नियमानुसार 72 घंटे तक शव का इंतजार किया जाएगा और यह निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस इस पूरी घटना की हत्या के एंगल से गहनता से जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 09:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बहादुरगढ़ के मांडोठी में सनसनी: सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या का केस दर्ज #Crime #Jhajjar/bahadurgarh #Haryana #SubahSamachar