Patiala: घर से मिला पीसीआर पुलिस मुलाजिम का शव, गोली लगने से हुई मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी

पटियाला के गांव सूलर में पीसीआर में तैनात एक पुलिस मुलाजिम जरनैल सिंह संधू का शव उनके किराए के घर से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना रात के समय गांव में स्थित डकाला चौकी को मिली। गांव के ही एक निवासी अमरीक सिंह ने शव देखा था। इस बारे में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।सूचना मिलते ही एसएचओ पसियाना, डीएसपी समाना और अन्य अधिकारियों सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल की गहन जांच की और चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मौत कई घंटे पहले हो चुकी थी, क्योंकि घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे जम चुके थे। जरनैल सिंह पिछले तीन वर्षों से इस घर में किराए पर रह रहा था और बताया जाता है कि उसका मूल गांव बनूड़ के पास है। जरनैल सिंह ने दो बार शादी की थी और वह लंबे समय से डिप्रेशन (अवसाद) से जूझ रहा था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 09:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Patiala: घर से मिला पीसीआर पुलिस मुलाजिम का शव, गोली लगने से हुई मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी #Crime #Patiala #Punjab #PatialaPolice #Pcr #SubahSamachar