Roorkee News: लापता व्यक्ति का शव आसफनगर झाल से बरामद
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहन्दपुर सेठारी निवासी 45 वर्षीय लापता व्यक्ति का शव शुक्रवार को आसफनगर झाल से बरामद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नेहन्दपुर सेठारी निवासी मुकेश कुमार सोमवार सुबह करीब 10 बजे ज्वालापुर में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में उनकी बाइक पिरान कलियर के कांवड़ पटरी मार्ग पर लावारिस हालत में मिली थी जिसे कलियर पुलिस ने बरामद कर कोतवाली में रख लिया था।पत्नी अंजू की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को आसफनगर झाल में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान होने पर शव मुकेश कुमार का निकला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 15:31 IST
Roorkee News: लापता व्यक्ति का शव आसफनगर झाल से बरामद #BodyOfMissingPersonRecoveredFromAsafnagarJhal #SubahSamachar
