Kangra News: बैजनाथ के खीर गंगा घाट की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ से नीचे खीर गंगा घाट के लिए जाने वाली सीढ़ियों पर शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बैजनाथ निवासी कुणाल (30) के रूप में हुई है, जो अविवाहित था।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मंदिर की तरफ जाने वाले एक राहगीर ने युवक के शव को सीढ़ियों पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पास ही एक शीशी भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।परिजनों के अनुसार कुणाल चंडीगढ़ में नौकरी करता था। वह इन दिनों घर पर ही रह रहा था और क्षेत्र में ही एक कंपनी में कार्यरत था। वह शुक्रवार शाम को घर से बाहर गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 19:26 IST
Kangra News: बैजनाथ के खीर गंगा घाट की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
