Una News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसीऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका है। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।रेलवे पुलिस चौकी को सुबह ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक बृहस्पतिवार रात दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस से उतरते समय ट्रेन की चपेट में आया होगा। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।मृतक ने पीले रंग की हुडी पहन रखी थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाकर युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।रेलवे पुलिस चौकी ऊना के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। युवक की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 17:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका #BodyOfAYoungManFoundNearRailwayTrack;SuspectedToHaveBeenStruckByATrain #SubahSamachar