Delhi NCR News: बादली नहर में मिला युवक का शव

नई दिल्ली। समय बादली इलाके में स्थित नहर से 30 साल के युवक का शव मिला है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 27 जून को पुलिस को बादली नहर में एक युवक का शव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए दिल्ली के अलावा आस पास के राज्यों की पुलिस को शव मिलने की जानकारी दे दी है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बादली नहर में मिला युवक का शव #BodyOfAYoungManFoundInBadliCanal. #SubahSamachar