Prayagraj : नए पुल के नीचे यमुना में उतराया मिला मोटर मैकेनिक का शव, आधा शरीर नोचकर खा चुके थे कुत्ते
तीन दिन से लापता चल रहे मोटर मैकेनिक का शव नए पुल के नीचे यमुना नदी में उतराया देखा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव का आधा से ज्यादा हिस्सा कुत्ते नोचकर खा गए थे। मैकेनिक को आठ जुलाई को पुल के नीचे देखा गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। संदीप भारतीया (24) पुत्र दिनेश भारतीय उम्र 24 निवासी अंबेडकर नगर का शव नए यमुना पुल के नीचे नदी में उतराया मिला। वह आठ जुलाई को शाम छह बजे नए पुल के नीचे आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। संदीप की मौत को लेकर परिजन आशंका जाता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने बताया कि शव की स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी, दांया पैर और कमर का काफी हिस्सा कुत्ते नोच कर खा चुके हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:48 IST
Prayagraj : नए पुल के नीचे यमुना में उतराया मिला मोटर मैकेनिक का शव, आधा शरीर नोचकर खा चुके थे कुत्ते #CityStates #Prayagraj #NewYamunaBridgePrayagraj #YamunaNadi #PrayagrajYamuna #SubahSamachar
