Aligarh News: तालानगरी पुलिस चौकी के पास सड़क पर मिली मजदूर का शव
तालानगरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर रामघाट रोड एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। बरला थाना क्षेत्र के गांव रानी आलमपुर निवासी 28 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र वीरपाल एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। चचेरे भाई तिलक सिंह ने बताया है कि बुधवार रात करीब दो बजे गांव के ही ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण सिंह उसे ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अलीगढ़ चलने के लिए बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उससे संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा और न घटना की सूचना दी। दूसरे दिन पुलिस द्वारा अर्जुन की मौत की खबर मिलने परिवार में कोहराम छा गया। स्थिति देखकर प्रतीत हो रहा है कि हाथ पर होकर ट्रैक्टर का पहिया निकला है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच की जा रही है। परिवार का सबसे छोटा बेटा था अर्जुनमृतक अर्जुन चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में मां अंगूरी देवी, पत्नी रजनी देवी और बेटा करन हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:51 IST
Aligarh News: तालानगरी पुलिस चौकी के पास सड़क पर मिली मजदूर का शव #AligarhNews #BodyOfMan #SubahSamachar
