UP: नदी किनारे रातभर जिंदा रहीं उम्मीदें, सुबह हमेशा के लिए बुझ गईं; राप्ती नदी में डूबे तीन युवकों के मिले शव

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में डूबे तीन युवकों के शव शनिवार सुबह एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने खोज लिया। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चिलुआताल इलाके के बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), काजीपुर निवासी अभय उर्फ बंटी (18), शिव साहनी (20) और बुढि़याबारी निवासी एक अन्य शुभम यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय चारों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान बरियारपुर निवासी शुभम यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नदी किनारे रातभर जिंदा रहीं उम्मीदें, सुबह हमेशा के लिए बुझ गईं; राप्ती नदी में डूबे तीन युवकों के मिले शव #CityStates #Gorakhpur #Maharajganj #UttarPradesh #GorakhpurPolice #SubahSamachar