UP: प्रेम की कहानी का दुखद अंत, शाहजहांपुर में पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

शाहजहांपुर के परौर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। कुबेरपुर और कुइयां दांडी के बीच एक आम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों ने एक ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह खेत की तरफ से गुजर रहे लोगों ने शव देखे। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लड़के की पहचान 18 वर्षीय शुभेन्द्र के रूप में हुई है। लड़की भी उसी गांव की बताई जा रही है। पेड़ की डाल पर जहां शव लटके थे, वहीं दूसरी डाल पर लड़की की चुनरी भी रखी मिली। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्रेम की कहानी का दुखद अंत, शाहजहांपुर में पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #ShahjahanpurSuicide #SubahSamachar