बोर्ड परीक्षा: भदोही में 94 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दोनों पाली में रखेंगे नजर; अतिरिक्त व्यवस्थापक भी

Bhadohi News: ज्ञानपुर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। 94 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड़्यूटी लगाई गई है। इसमें जिला एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षा विभाग ने दो राजकीय केंद्रों को छोड़कर 92 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी है। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। अब परीक्षा शुरू होने में मात्र पांच दिन बचा है। इस बार हाईस्कूल और इंटर के करीब 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। 94 केंद्रों को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। एक-एक परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों की परीक्षा पर नजर रखने के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 22:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बोर्ड परीक्षा: भदोही में 94 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दोनों पाली में रखेंगे नजर; अतिरिक्त व्यवस्थापक भी #CityStates #Bhadohi #Varanasi #UpBoardExamDate2026 #BhadohiPolice #BhadohiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar