High Court : सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश में बीएनएसएस का नहीं हुआ पालन, कल भी होगी सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकल पीठ कर रही है। राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने अनुज चौधरी की तरफ से पक्ष रखा। दलील दी कि आगरा प्रयोगशाला में गोली की जांच की गई। जांच में मिली गोली का प्रयोग पुलिस नहीं करती है। साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश देने में बीएनएसएस के प्रावधानों का पालन नहीं किया। संभल हिंसा मामले में पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें जांच चल रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इसका संज्ञान नहीं लिया और विवादित आदेश पारित कर दिया। मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




High Court : सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश में बीएनएसएस का नहीं हुआ पालन, कल भी होगी सुनवाई #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #AspAnujChaudhary #UpPolice #AllahabadHighCourt #HighCourtAllahabad #SubahSamachar