बरेका वाराणसी: वित्तीय वर्ष का 50वां अमृत भारत लोकोमोटिव बना, अब तक 11,531 रेल इंजनों का निर्माण; जानें खास

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 50वें अमृत भारत (पुश-पुल) लोकोमोटिव का निर्माण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बरेका की यह उपलब्धि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, स्वदेशी तकनीक और घरेलू उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान करती है। अमृत भारत ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार किए गए पुश-पुल लोकोमोटिव आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं। इन ट्रेनों के दोनों छोर पर लोकोमोटिव लगाए जाते हैं, जिससे परिचालन में सुगमता आती है। इससे ट्रेन को दिशा बदलने के दौरान इंजन को दूसरी ओर लगाने की आवश्यकता नहीं होती और संचालन अधिक सुविधाजनक बनता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 16:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेका वाराणसी: वित्तीय वर्ष का 50वां अमृत भारत लोकोमोटिव बना, अब तक 11,531 रेल इंजनों का निर्माण; जानें खास #CityStates #Varanasi #BanarasLocomotiveWorks #Blw #AmritBharatTrain #SubahSamachar