एसआईआर में बीएलओ व सुपरवाइजरों की अहम भूमिका : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर।जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया।डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बादली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर यह विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जून तक चलेगा।सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल ने बताया कि पहले दिन 65-बादली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 1 से 65 तक के बीएलओ और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण तथा अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप और कानूनगो मनीष ने फील्ड स्तर के कार्य, ऑनलाइन प्रक्रियाओं और निर्धारित प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी देते हुए पारदर्शिता से कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बादली अरविंद उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:28 IST
एसआईआर में बीएलओ व सुपरवाइजरों की अहम भूमिका : डीसी #BLOsAndSupervisorsPlayAnImportantRoleInSIR:DC #SubahSamachar
