Sultanpur News: घर के अंदर मिली बुजुर्ग की खून सनी लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला; पत्नी से पूछताछ जारी

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पीछे बाउंड्रीवाल के पास खून से लथपथ मिला। खबर फैलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव की है। गांव निवासी रामतेज की हत्या हुई है। बताया गया कि रामतेज घर पर अकेले रहते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। सुबह कुछ ग्रामीणों ने घर के पीछे खून फैला देखा। जाकर देखा तो रामतेज का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव के पास से एक ईंट और एक कुल्हाड़ी मिली है। आशंका है कि इन्हीं हथियारों से वार करके हत्या की गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी बात करके जानकारी ली। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था। क्या कोई पारिवारिक विवाद था सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पीआरवी को सूचना मिली थी कि 65 वर्षीय रामतेज कोरी आज घर से बाहर नहीं निकले हैं। घर का दरवाजा अंदर से बंद है। पीआरवी टीम ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। अंदर रामतेज मृत अवस्था में पाए गए। उन्होंने पिछले साल सड़कों पर घूमने वाली 45 वर्षीय महिला को अपनी पत्नी के रूप में रखा था। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sultanpur News: घर के अंदर मिली बुजुर्ग की खून सनी लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला; पत्नी से पूछताछ जारी #CityStates #Sultanpur #Lucknow #UttarPradesh #SultanpurPolice #SubahSamachar