दिल्ली में मिला खून से लथपथ शव: सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली के नरेला इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कस्तूरी राम पब्लिक स्कूल के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। इन गंभीर चोटों के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:21 IST
दिल्ली में मिला खून से लथपथ शव: सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान, इलाके में मचा हड़कंप #CityStates #DelhiNcr #DelhiCrime #DelhiPolice #DelhiNewsToday #SubahSamachar
