Firozabad News: खाद संकट और ग्रामीण समस्याओं पर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर तहसीलदार सदर सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आलू और गेहूं की बुआई के समय सहकारी समितियों पर डीएपी व अन्य खाद की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से बंबा चौराहे से चनौरा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, चनौरा के पास स्थायी नाला बनाकर जलभराव का समाधान करने और नए बाईपास से जाहरवीर बाबा के मंदिर तक मार्ग का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा, रैपुरा, यूपीएसआईडीसी, नगला रामकुंवर और मटसेना फीडर में खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले बिजली तारों से फसल जलने के खतरे का हवाला देते हुए उन्हें साइड में शिफ्ट करने की मांग उठाई गई। इस दौरान गौरव कुमार, सचिन यादव, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह और भरत सिंह मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: खाद संकट और ग्रामीण समस्याओं पर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन #BKUSubmitsMemorandumToTehsildarRegardingFertilizerCrisisAndRuralIssues #SubahSamachar