Sonipat News: सोनीपत में 22 को होगा भाजयुमो का युवा सम्मेलन
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित मार्केट कमेटी सभागार में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हई। इसमें मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर मुख्य अतिथि रहे।उन्हाेंने बताया कि 22 फरवरी को सोनीपत में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारी को लेकर रणनीति बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 10-10 युवाओं को सक्रिय कर संगठन के एजेंडे पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी अरुण शर्मा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नितेश त्यागी, युवा मोर्चा गन्नौर मंडल अध्यक्ष कपिल पंघाल, महामंत्री हिमांशु, उपाध्यक्ष शुभम पंघाल, उपाध्यक्ष अमन मुदगिल और विनय गोयल मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:28 IST
Sonipat News: सोनीपत में 22 को होगा भाजयुमो का युवा सम्मेलन #BJYM'sYouthConferenceToBeHeldInSonipatOn22nd #SubahSamachar
