Bhimtal: रामगढ़ में गोहत्या कर दफनाने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
भीमताल ब्लॉक केरामगढ़ क्षेत्र में एक गाय का अंग काटकर उसकी हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमताल सीओ कार्यालय में नारेबाजी की। साथ ही सीओ रविकांत सेमवाल को ज्ञापन सौंपकर गाय का पोस्टमार्टम कराकर जांच के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। निरंजनी अखाड़ा अध्यक्ष विवेकानंद सरस्वती ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में एक गाय की हत्या कर उसके अंग काटने के बाद उसे दफना दिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह से गाय का अंग काटकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इसके को लेकर पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही भाजपाईयों ने कहा कि भवाली पुलिस की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया इसको लेकर सीओ के पास आना पड़े। जिला मंत्री मनोज भट्ट, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, कुंदन चिलवाल ने कहा कि गाय की हत्या कर अंग काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम की अनुमति के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खजान भट्ट, लवेंद्र क्वीरा, पवन दरम्वाल, मुदित जोशी, किशन बिष्ट, पूरन चंद्र उपेंद्र, नीरज मेर, प्रत्यक्ष दरम्वाल, हेमराज नयाल आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 11:54 IST
Bhimtal: रामगढ़ में गोहत्या कर दफनाने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #BhimtalNews #RamgarhCowKilling #BjpProtest #BjpWorkersProtest #SubahSamachar
