Panipat News: भाजपा ने एक साथ पानीपत के तीन मंडलाध्यक्षों को हटाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन की मजबूती और काम की समीक्षा के बाद उठाया जिले में एक बड़ा प्रशासनिक कदमपानीपत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन की मजबूती और काम की समीक्षा के बाद जिले में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। संगठन में संतोषजनक प्रदर्शन न कर पाने के कारण भाजपा ने एक साथ तीन मंडलाध्यक्षों को पद से हटा दिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के गृह क्षेत्र से जुड़े मंडलाध्यक्ष का है। डॉ. अर्चना गुप्ता के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बड़ी संगठनात्मक बदलाव हुए है। इस फेरबदल के बाद अब जिला कार्यकारिणी और विभिन्न मोर्चों के अन्य पदाधिकारियों की भी धड़कन बढ़ गई हैं। यह कार्रवाई पार्टी के आंतरिक सर्वे और कार्य समीक्षा के आधार पर की गई है। इन्हें हटाया, अब इनके हाथों में सौंपी कमानसनौली मंडल के अध्यक्ष संदीप देशवाल को पद से मुक्त कर दिया है और उनकी जगह अब जगबीर आर्य को कमान सौंपी गई है। इसी तरह मतलौडा मंडल के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा की छुट्टी कर नरेश कश्यप को नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, शहर के प्रमुख हिस्से तहसील कैंप क्षेत्र में विनय अरोड़ा को हटाकर अब हरीश कटारिया को नया मंडलाध्यक्ष बनाया गया है। संवादवर्जन : संगठन को लगातार सक्रिय और मजबूत किया जा रहा है। यह पूरी तरह से संगठनात्मक और रूटीन नियुक्तियां हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा को धरातल पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा पानीपत।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: भाजपा ने एक साथ पानीपत के तीन मंडलाध्यक्षों को हटाया #BJPSimultaneouslyRemovedThreeMandalPresidentsOfPanipat. #SubahSamachar