BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन, बूथ समिति की करेंगे बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन टपकेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। इसके बाद सुबह 09:30 बजे बूथ समिति बैठक करेंगे। 11:00 बजे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, शिगनीवाला में प्रबुद्ध गोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 02.00 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को प्रवास के दूसरे दिन सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौर की बैठकों में जहां कमियां गिनाईं, वहीं सीधे संदेश भी दे दिया कि अनुशासन व एकजुटता से राज्य में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। दिनभर चली बैठकों में नवीन हर विधानसभा सीट से लेकर बूथों तक की जमीनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। जहां किसी ने गलत जानकारी दी तो उसे तुरंत टोक भी दिया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में नवीन ने सांसद व विधायकों की बैठक ली। हर विधायक, सांसद की बात सुनी। सामने उम्र में उनसे बड़े तमाम सांसद व विधायक थे। अध्यक्ष ने कुशल नेतृत्वकर्ता की भांति इशारों-इशारों में सबकी कमियां गिनाईं। विवादों पर अपना रुख भी स्पष्ट किया। पहले से रेकी करके पहुंचे नवीन ने यह संदेश दे दिया कि एकजुटता से ही जीत की हैट्रिक लगेगी। यह भी साफ कर दिया कि घर की बात कमरे के भीतर ही रहनी चाहिए, सोशल मीडिया पर नहीं जानी चाहिए। विधायकों को धरातल पर काम करने का संदेश दिया तो पार्टी अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। Rishikesh:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुए शामिल 23 हारी सीटों पर जीत की जिम्मेदारी सांसदों को पिछले चुनाव में भाजपा जिन 23 विधानसभा सीटों पर हारी थी, उन पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंभीर नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सीटों पर जीत का दारोमदार राज्यसभा व लोकसभा सांसदों का होगा। संगठन की ओर से भी यहां पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। 2022 के चुनाव में भाजपा यमुनोत्री, बदरीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, धारचूला, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, लोहाघाट, हल्द्वानी, जसपुर, बाजपुर, किच्छा, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा सीट पर हारी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 04:47 IST
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन, बूथ समिति की करेंगे बैठक #CityStates #Dehradun #NitinNaveen #Bjp #SubahSamachar
