भाजपा का पंजाब मिशन: नई टीम का समन्वय परख गए संतोष, हाईकमान को देंगे रिपोर्ट; गठबंधन पर भी जानी राय

विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जीत के बाद इस बार पंजाब भी भाजपा हाईकमान की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिस तरह बंगाल में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई, पार्टी वही लक्ष्य पंजाब में लेकर भी आगे बढ़ रही है। इसी रणनीति के तहत भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान कई बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं का मिजाज टटोला। वे अपनी रिपोर्ट अब पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व यह जानना चाहता है कि पंजाब भाजपा सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए कितनी तैयार है। संगठन कितना मजबूत है और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की क्या स्थिति है क्योंकि संगठन और मजबूत टीम के बूते ही पंजाब में कमल खिलाने का सपना पूरा हो सकता है। दरअसल, हाल ही में भाजपा हाईकमान ने पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन किया है। सुनील जाखड़ को पदमुक्त कर केवल सिंह ढिल्लों को प्रधान बनाया गया है। इसी तरह सतीश पूनिया को नया प्रभारी भी नियुक्त किया गया।ढिल्लों ने सूबे में अपनी नई टीम भी बना ली है। संगठन महासचिव ने अपने दौरे के दौरान इस बात को परखा कि नई टीम व भाजपा के पुराने कैडर में अभी कितना समन्वय है, क्योंकि नई टीम में जगह न मिलने की वजह से टकसाली भाजपाइयों की नाराजगी की शिकायतें हाईकमान तक पहुंची हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 22:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा का पंजाब मिशन: नई टीम का समन्वय परख गए संतोष, हाईकमान को देंगे रिपोर्ट; गठबंधन पर भी जानी राय #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #Punjab #PunjabAssemblyElection2027 #AssemblyElection2027 #SubahSamachar