Yogi Cabinet Expansion: भाजपा ने पश्चिम से खेला जाट और गुर्जर कार्ड, इनका बढ़ा कद; इस समाज को फिर मिली निराशा
आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में पश्चिमी यूपी से दो नेताओं को तरजीह देकर भाजपा ने जाट और गुर्जर समाज को साधने की कोशिश की है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाकर जाट समाज को बड़ा संदेश दिया है, जबकि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को पदोन्नति देकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाकर गुर्जर समाज को साधा है। सपा की गुर्जर राजनीति पर भाजपा के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। छात्र राजनीति से निकल कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने वाले सोमेंद्र मेरठ के पहले नेता हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 05:31 IST
Yogi Cabinet Expansion: भाजपा ने पश्चिम से खेला जाट और गुर्जर कार्ड, इनका बढ़ा कद; इस समाज को फिर मिली निराशा #CityStates #Meerut #UttarPradesh #YogiCabinetExpansion #SubahSamachar
