MP: भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर का कथित वीडियो वायरल, महिला ने मारपीट और धमकी के लगाए आरोप; अब आगे क्या?
धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, वीडियो में विधायक ठाकुर एक महिला को अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर महिला को अपशब्द बोलने का एक वीडियों जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में विधायक महिला और उसके बच्चों को गाली देते दिखाई दे रहे है। वीडियों वायरल होने के बाद पीडित महिला और बच्चे धामनोद थाने पहुंचे और एक शिकायती आवेदन दिया है, आवेदन में महिला ने विधायक कालूसिंह ठाकुर पर जान से मारने की धमकी देने और बेटी के कपडे फाडने जैसे संगीन आरोप लगाए है। पुलिस ने विधायक के कर्मचारी की रिपोर्ट पर परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं, साथ ही पीड़ित परिवार ने भी विधायक के खिलाफ आवेदन सौंपा है। जान से मारने की दी धमकी पीड़ित परिवार ने कल देर रात धामनोद पहुंचकर आवेदन सौंपा है। धरमपुरी के सिरसोदिया निवासी गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह कारम नदी किनारे फोरलेन के पास मैं और मेरा पोता साहिल गिरवाल बकरी चराते हुए वहां से गुजर रहे थे, उसी दौरान रास्ते में धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर और उनके साथियों ने उन पर पत्थरबाजी कर मारपीट शुरु कर दी। बेटी पिंकी गिरवाल वहां पहुंची तो उसके साथ अभ्रद व्यवहार कर कपड़े फाड़ दिए। जब परिवार को इस घटना की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे तो विधायक द्वारा हमे जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी वीडियो भी हमारे पास उपलब्ध है। कर्मचारी ने भी दर्ज कराया प्रकरण मामले में दो दिन पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर के कर्मचारी नवदीप पिता भगवान निंगवाल निवासी बलवारी ने भी एक प्रकरण धामनोद थाने पर दर्ज करया था जिसमें बताया था कि बताया कि 22 फरवरी को विधायक के फार्म हाऊस वाले खेत के पास ग्राम सिरसोदिया में पिंकी पिता संतोष गिरवाल, संतोष गिरवाल, गेंदाबाई गिरवाल और रंजु पति शंकर ने आरोपियों द्वारा गालिया देकर जान से मारने की धमकी दी थी। हनीट्रैप और जानलेवा हमले का शिकार भी हुए विधायक विधायक कालूसिंह ठाकुर को एक महिला व उसका पति हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर दो करोड़ रुपए के लिए ब्लैकमेल किया था, विधायक ने 14 जनवरी को प्रेसवार्ता कर खुलासा किया था. साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने धार एसपी आईपीएस मयंक अवस्थी को शिकायत भी की थी , जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया था। प्रेसवर्ता के बाद महिला और उसके पति पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। ये भी पढ़ें-MP: 'युद्ध का निर्णय सेना नहीं लेती, वह फैसला राजनीतिक होता है'; नरवणे की किताब के सहारे राहुल का PM पर निशाना पूर्व में भी हो चुका है विवाद ग्राम सिरसोदिया में पूर्व में भी धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर अपने घर के पास सिरसोदिया गांव में खेत में काम देखने गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों द्वारा उन पर पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में विधायक घायल हो गए और उन्हें धामनोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में भी प्रिन्स उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजु गिरवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इनका कहना हैं, कि एक पक्ष की और से पूर्व में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, महिला की और से भी एक शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी- प्रवीण ठाकरे, थाना प्रभारी, धामनोद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 15:50 IST
MP: भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर का कथित वीडियो वायरल, महिला ने मारपीट और धमकी के लगाए आरोप; अब आगे क्या? #CityStates #Dhar #MadhyaPradesh #Dharampuri #KalusinghThakur #DhamnodPoliceStation #ViralVideo #Woman'sComplaint #BjpMla #SubahSamachar
