भाजपा नेता ने किया प्रभारी का स्वागत
झज्जर। कमलम में नवनियुक्त जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली का भाजपा नेता मनीष बंसल ने गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। कोहली ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि जो कार्य आपको मिले, उसे आप पूरी शिद्दत के साथ पूरा करे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा नेता मनीष बंसल ने कहा कि प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में जो जोश भरा है, उसी जोश के साथ सरकार की नीतियों को हर जन पहुंचाने का काम किया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 21:15 IST
भाजपा नेता ने किया प्रभारी का स्वागत #BJPLeaderWelcomedTheIn-charge. #SubahSamachar
