Bareilly News: स्मैक की सौदेबाजी में भाजपा पार्षद का चाचा गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने सीबीगंज क्षेत्र से भाजपा पार्षद के चाचा को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके एक और साथी को भी पकड़ा गया है, दोनों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। थाना पुलिस और एसओजी ने शनिवार शाम एएनए कॉलेज रोड से हाईवे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्मैक तस्करी की सौदेबाजी करते दो लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश गुप्ता सीबीगंज के सर्वोदय नगर का निवासी है। उसके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। दूसरा आरोपी सलमान फतेहगंज कस्बे के ही मोहल्ला अंसारी (वार्ड-नौ) का निवासी है, उसके पास से 23 ग्राम स्मैक मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है, दोनों आरोपियों का चालान किया जा रहा है। उत्तराखंड तक दर्ज हैं मामले मामले में मुख्य आरोपी दिनेश गुप्ता के खिलाफ उत्तराखंड के रुद्रपुर व काशीपुर तक स्मैक तस्करी के मामले दर्ज हैं। दिनेश गुप्ता के भतीजे रचित गुप्ता सीबीगंज से भाजपा के पार्षद और उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हैं। दिनेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसे छुड़ाने के लिए थाना स्तर पर काफी पैरवी हुई, हालांकि थाना प्रभारी ने दबाव नहीं मानते हुए कार्रवाई कर दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 14:13 IST
Bareilly News: स्मैक की सौदेबाजी में भाजपा पार्षद का चाचा गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया #CityStates #Bareilly #DrugDealing #Police #Crime #Smack #SubahSamachar
