Kangra News: चुनाव टालने पर भड़की भाजपा, दो दिन में चुनाव न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, धर्मशाला नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव न करवाए जाने के विरोध में भाजपा ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर से जिलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दो दिन के भीतर चुनाव करवाने की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में चुनाव नहीं करवाए गए तो जिला मुख्यालय में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व सुलह के विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने किया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, नगर निगम पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक कारणों से जानबूझकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं के चुनाव टालकर जनादेश का अनादर किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि जिला परिषद और नगर निगम जैसी स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय पर नेतृत्व चुनने का अधिकार है, लेकिन सरकार प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव करवाने में कोई कानूनी या प्रशासनिक बाधा नहीं है, फिर भी की जा रही देरी से जनप्रतिनिधियों और आम जनता में भारी रोष है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 19:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: चुनाव टालने पर भड़की भाजपा, दो दिन में चुनाव न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar