Kangra News: रैत पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

शाहपुर/रैत (कांगड़ा)। पंचायत समिति (बीडीसी) रैत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा की रंजना देवी अध्यक्ष और अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को एसडीएम शाहपुुर एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर की अध्यक्ष में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए।अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में भाजपा की रंजना देवी को 14 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रवि को 12 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के अश्वनी कुमार ने 16 मत हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी रेखा देवी को मात्र 10 मत मिले।निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित होते ही रैत ब्लॉक कार्यालय के बाहर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर इस शानदार जीत का जश्न मनाया। वहीं, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने विशेष रूप से विकास खंड रैत कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को फूलों के हार पहनाए और बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: रैत पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar