अजब-गजब मौसम: दिन में भीषण गर्मी, रात में ठंड से बुखार के रोगी बढ़े; आजमगढ़ के अस्पतालों में रोगियों की भीड़

मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में लगातार करीब 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान वायरल और सांस संबंधी संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए तापमान के उतार-चढ़ाव से बचाव जरूरी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 02, 2026, 20:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अजब-गजब मौसम: दिन में भीषण गर्मी, रात में ठंड से बुखार के रोगी बढ़े; आजमगढ़ के अस्पतालों में रोगियों की भीड़ #CityStates #Varanasi #Azamgarh #Weather #Temperature #SubahSamachar