Noida News: पीजीटीआई फीडर टूर में बिपिन संयुक्त सातवें स्थान पर
फोटो है------नोएडा। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के फीडर टूर में शहर के उभरते गोल्फर बिपिन मुखिया ने पहले दिन लेवल पार 72 का स्कोर बनाया। फरीदाबाद के अरावली गोल्फ कोर्स में चल रहे तीन दिवसीय टूर्नामेंट (24–26 फरवरी) में बिपिन फिलहाल संयुक्त 7वें स्थान पर हैं। इसके अलावा वहीं शहर के ही गोल्फर दीपांकर कौशल 73 का स्कोर कार्ड कर लीडरबोर्ड पर बिपिन के ठीक पीछे हैं। कोच धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ी की तैयारी और मानसिक मजबूती का असर खेल में साफ दिखा। बिपिन ने डे-वन पर योजनाबद्ध गेम खेला। आने वाले राउंड में हम बेहतर फिनिश की उम्मीद कर रहे हैं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 15:52 IST
Noida News: पीजीटीआई फीडर टूर में बिपिन संयुक्त सातवें स्थान पर #BipinTiedSeventhInPGTIFeederTour #SubahSamachar
