UP: बायोप्सी की जरूरत नहीं, अल्ट्रासाउंड से होगी ट्यूमर की सटीक जांच; दुनिया में इस तरह की पहली तकनीक का दावा
कैंसर की जांच के लिए अब बायोप्सी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैज्ञानिकों ने सब हार्मोनिक बहु धात्विक नैनो फ्लुइड से सेंसर आधारित अल्ट्रासाउंड तकनीक विकसित की है। यह कुछ ही मिनटों में शरीर के किसी भी हिस्से में बने ट्यूमर की सटीक जांच कर बता देगा कि वह कैंसरकारी है या नहीं। इस तकनीक से जांच का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा जबकि सुई (सीरिंज) आधारित जांच के कई साइड इफेक्ट होते हैं। इससे कैंसर भी तेजी से बढ़ने लगता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि दुनिया में यह पहली तकनीक है जो बिना बायोप्सी के ट्यूमर की सटीक जांच करेगी। साथ ही अल्ट्रासाउंड इमेज का रिजोल्यूशन बढ़ाने से कैंसरकारी ट्यूटर को नष्ट किया जा सकता है। जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए के वैज्ञानिक प्रो. नीको एफ. डेक्लरिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. पीएस यादव, प्रो. राजाराम, दिल्ली विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. टीपी यादव और जॉर्जिया टेक यूरोप, फ्रांस के वैज्ञानिक अजीत मद्धेशिया के इस संयुक्त शोध को अमेरिका के प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजिक्स के आठ मई 2026 के अंक में प्रकाशित किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 12:38 IST
UP: बायोप्सी की जरूरत नहीं, अल्ट्रासाउंड से होगी ट्यूमर की सटीक जांच; दुनिया में इस तरह की पहली तकनीक का दावा #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #Ultrasound #SubahSamachar
