Noida News: बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली में घर के सामने से बाइक चोरी करने वाला बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हल्दौनी गांव में रहने वाले आकाश ने बताया कि राेजाना की तरह 30 मार्च की रात अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह वहां से बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज से पता चला कि रात 1:51 पर बदमाश ने बाइक चोरी कर ली। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 18:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी #BikeStolen #PoliceOnTheLookout #SubahSamachar