Agra News: स्टंटबाजी करते बाइक सवार युवक गिरफ्तार

पिनाहट। पुलिस ने गस्त के दौरान तेज रफ्तार व स्टंटबाजी कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और उससे चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा टीम के साथ नंदगांव तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक लाल-काली टीवीएस बाइक पर स्टंट करता दिखा। पुलिस के रोकने पर वह भीड़भाड़ वाले बाजार से खतरनाक तरीके से भागने लगा। इससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।पुलिस टीम ने पीछा कर उसे आंबेडकर तिराहे से पहले पकड़ लिया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह मजे के लिए स्टंट कर रहा था। पुलिस ने उसे धारा 281/125ए बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। बाइक का ऑनलाइन चालान किया गया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 22:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: स्टंटबाजी करते बाइक सवार युवक गिरफ्तार #BikeRidingYouthArrestedForStunting #SubahSamachar