Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ढोलना। कासगंज-अतरौली मार्ग पर मंगलवार की दोपहर नगला खंगार के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ थाना छर्रा के जाफर मंजिल निवासी आकाश गौतम (28) पुत्र नंदराम जाटव की मौक पर मौत हो गई। वह कासगंज से बाइक पर सवार होकर दांदो जा रहा था। आकाश मंगलवार की दोपहर 12:20 बजे कासगंज से दादों की ओर जा रहा था। इस दौरान अतरौली मार्ग पर नगला खंगार के पास वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ढोलना पुलिस ने लोगाें से पूछताछ की। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत #BikeRiderDiesAfterBeingHitByAVehicle #SubahSamachar