Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कोतवाली दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर के पास हादसासंवाद न्यूज एजेंसी दादरी।कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बील अकबरपुर के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के भाटू के रहने वाले जीटी रोड स्थित बील अकबरपुर गांव निवासी विक्रम सिंह के चाचा अर्जुन सिंह 23 अप्रैल की सुबह बाइक पर सवार होकर दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस और परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में 24 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में संस्कार के बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 14:27 IST
Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत #BikeRiderDiesAfterBeingHitByACar #SubahSamachar
