Bijnor: हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, बढ़ापुर निवासी मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

हरिद्वार में रोडवेज बस और महिंद्रा पिकअप की भीषण टक्कर में बिजनौर जिले के बढ़ापुर कस्बे के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। चंडीगढ़ से घर लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार बढ़ापुर के मोहल्ला गड़रियान निवासी शराफत करीब पांच महीने पहले अपनी पत्नी शबाना और पुत्र अयान के साथ चंडीगढ़ गए थे, जहां वह धोबी का कार्य करते थे। सोमवार देर रात शराफत अपने परिवार के साथ महिंद्रा पिकअप से बढ़ापुर लौट रहे थे। उनके साथ पड़ोसी फहीम भी सवार था, जो चंडीगढ़ में रंगाई-पुताई का काम करता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 08:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bijnor: हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, बढ़ापुर निवासी मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत #CityStates #Bijnor #BijnorNews #Badhapur #HaridwarAccident #RoadwaysBus #MahindraPickup #RoadAccident #MotherSonDeath #RishikeshAiims #SubahSamachar