Bijnor: माइनर की पटरी टूटी, खेतों में घुसा पानी, 30 बीघा गन्ने की फसल डूबी, किसान परेशान
बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपाक्षेत्र के गांव माड़ी के जंगल में सोमवार सुबह बकैना माइनर की पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने से किसानों की कृषि भूमि में पानी भर गया। माइनर से निकला पानी खेतों में फैलने से करीब 30 बीघा गन्ने की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। स्थानीय किसानों के अनुसार, बकैना माइनर से गांव माड़ी समेत आसपास के कई गांवों के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। पटरी टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों में फैल गया और उपजाऊ भूमि जलमग्न हो गई। यह भी पढ़ें:सेंट्रल मार्केट:महिलाओं का धरना जारी, बोलीं हाथ जोड़ वोट मांगने आए थे-अब हुए गायब, जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:13 IST
Bijnor: माइनर की पटरी टूटी, खेतों में घुसा पानी, 30 बीघा गन्ने की फसल डूबी, किसान परेशान #CityStates #Bijnor #बिजनौरखबर #बकैनामाइनर #माइनरकीपटरीटूटी #गन्नाफसलडूबी #हीमपुरदीपा #माड़ीगांव #किसानोंकीफसलनुकसान #सिंचाईविभागबिजनौर #खेतोंमेंपानी #गन्नाफसलनुकसान #SubahSamachar
