Bihar Weather: बिहार के कितने जिले आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल
बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज दरभंगा, मधुबनी और वैशाली के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटे के दौरान इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं आज अहले सुबह पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, पटना, भोजपुर, सारण और वैशाली में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है। बिहार में मानसूनी गतिविधियां अब भी सक्रिय मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। इधर, पटना में अहले सुबह कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताएं हैं। मौसम विभाग ने ऐसे में किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी गर्मी पड़ी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिहार में सबसे अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान कैमूर के भभुआ में दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली। पटना का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं बक्सर में 38.0 डिग्री, मोतिहारी में 38.5 डिग्री, औरंगाबाद में 38.3 डिग्री, रोहतास में 38.1 डिग्री और अररिया में 38.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उत्तर बिहार के जिलों में भी गर्मी का असर बना रहा। दरभंगा में 36.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 35.8 डिग्री, समस्तीपुर में 35.1 डिग्री, मधुबनी में 35.2 डिग्री और वैशाली में 36.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया में 37.2 डिग्री, सुपौल में 37.3 डिग्री तथा भागलपुर में 37.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मीकिनगर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई। इसके अलावा अधिकांश जिलों में तापमान में 0.5 से 2.8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 07:51 IST
Bihar Weather: बिहार के कितने जिले आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल #CityStates #Bihar #Patna #BiharWeatherToday #Weather #WeatherPatna #WeatherReport #WeatherForecast #SubahSamachar
