Bihar: छपरा में बेकाबू हुआ प्रदर्शन, भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका; पथराव के बाद लाठीचार्ज, डीएम ने संभाला मोर्चा
नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का असर शनिवार को सारण जिले में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित छपरा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, नगर निगम क्षेत्र के नगरपालिका चौक, साहेबगंज, थाना चौक, डाक बंगला रोड, सदर अस्पताल चौक, दारोगा राय चौक, भरत मिलाप चौक और भगवान बाजार रोड पर प्रदर्शन सबसे अधिक उग्र हो गया। पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों ओर से पथराव की घटना सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आगजनी के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। मौके पर एसपी ने पहुंचकर जायजा लिया घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद कुछ समय के लिए प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए, लेकिन बाद में कई प्रदर्शनकारी शहर के अन्य इलाकों में पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन जारी रखते देखे गए। ये भी पढ़ें- 'बिहार बंद' का दिखा मिला-जुला असर, किशनगंज में खुले रहे बाजार; युवाओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 10:35 IST
Bihar: छपरा में बेकाबू हुआ प्रदर्शन, भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका; पथराव के बाद लाठीचार्ज, डीएम ने संभाला मोर्चा #CityStates #Saran #Bihar #ChapraNews #SaranNews #BiharBandh #NeetPaperLeakProtest #ChapraViolence #BiharProtest #PoliceLathicharge #BiharBreakingNews #ChapraLatestNews #PoliceVehicleBurnt #SubahSamachar
