Bihar News:वीडियो कॉल पर झगड़ा और विवाहिता ने लगाईं फांसी, पति पर लगा प्रताड़ना का आरोप

बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के नेमात गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति से वीडियो कॉल पर हुई नोकझोंक के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही हायाघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान बिरजे सहनी की पत्नी रानी देवी (22) के रूप में हुई है। रानी का एक तीन साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि उसका पति चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है, जबकि रानी अपने मायके में रहती थी। पैसे को लेकर होता था विवाद परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर पैसे नहीं भेजने को लेकर फोन पर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान अचानक रानी की आवाज बंद हो गई। जब परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि वह फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप मृतका के भाई पप्पू सहनी और भाभी विभा देवी ने बताया कि रानी का पति पिछले तीन महीनों से घर नहीं आया था और खर्च के लिए पैसे भी नहीं भेजता था। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि रानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ये भी पढ़ें:जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय! मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप मृतका की भाभी ने आरोप लगाया कि जब भी रानी का पति घर आता था, वह उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण रानी ने अपने तीन साल के बच्चे को छोड़कर यह कदम उठाया। परिजनों ने मामले में पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 07:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News:वीडियो कॉल पर झगड़ा और विवाहिता ने लगाईं फांसी, पति पर लगा प्रताड़ना का आरोप #CityStates #Bihar #Darbhanga #BiharNews #SubahSamachar